Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचे के साथ एक गिरफ्तार

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस में मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार हमराही लाल बहादुर यादव व अंकित यादव के साथ धमरूआ बाजार में मौजूद रहे तभी मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति नगरी पुल की तरफ से आ रहा है जिसके पास नजायज देसी तमंचा 315 बोर व कारतूस लिए है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया और तलाशी लिया तलाशी के दौरान  एक अवैध देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम बलवंत उर्फ मोनू पुत्र अशोक कुमार उम्र 23 वर्ष ग्राम रामनगर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर बताया पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेज दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments