Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक ने निकाली राम रथ झांकी यात्रा, राम ज्योति परिवेश को...

पूर्व विधायक ने निकाली राम रथ झांकी यात्रा, राम ज्योति परिवेश को जगमग करने का आग्रह


अयोध्या। जय श्री राम उद्घोष व डीजे पर बजते राम भजनों के साथ गोसाईगंज के देवा सूर्यभानपुर मयाबाजार में हर घर झण्डा एवं दीप प्रज्वलन हेतु रामरथ झांकी के साथ पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने घर-घर अक्षत वितरित किया। रामरथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व विधायक ने कहा 5 सदी का लम्बा इंतजार समाप्त होने पर मात्र कुछ समय शेष है। लाखों बलिदानियों ने राम मंदिर के लिए अपना बलिदान दिया है। हमारी पीढ़ी इस ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बन रही है। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार हम सभी 22 जनवरी को अपने घरो के निकट के देवस्थानों को स्वच्छ करें। दिन मे वहां भजन-कीर्तन पूजन का कार्यक्रम आयोजित करें। शाम के समय अपने घर प्रतिष्ठान को रामज्योति से जगमग करें।

इस दौरान पवन उपाध्याय, रवी उपाध्याय, नरसिंह उपाध्याय, जितेन्द्र उपाध्याय, उमा शंकर दुबे, राम कुमार मौर्या, जगन्नाथ, राकेश कनौजिया, गोपाल दास महाराज, जेठू गौड़,  शिवदास गौड़, बद्री प्रसाद कनौजिया, विश्वनाथ उपाध्याय, मनोज दुबे, ध्रुव गुप्ता, नवीन सिंह, शत्रुघ्न मोदनवाल, के पी सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कैप्टन सिंह, राजीव सिंह बंटी, मनोज सिंह , वीरेंद्र तिवारी, सुभाष शुक्ला, चंद्रभूषण सिंह, राम सागर गुप्ता, कृष्ण देव मिश्रा, संदीप तिवारी जी, संतोष सिंह, ऋषि पांडे, राजू तिवारी, राज मंगल सिंह, बबलू सिंह, सुजीत मिश्रा, राम प्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments