Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

आलापुर अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के क्रम में राजेसुल्तानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो थाना क्षेत्र के पदुमपुर चौराहे पर गुरुवार की सुबह उप निरीक्षक अमरनाथ यादव अपने हमराही हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह एवं अवधेश यादव के साथ चौक पर चलाए जा रहे चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान में शामिल थे। इसी दौरान राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समडीह निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र चंदेश्वर को चोरी की स्प्लेंडर प्लस. यूपी 50 बीके. 7379 के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को धारा 41, 411 आईपीसी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments