Tuesday, July 21, 2026
HomeNewsप्राण प्रतिष्ठा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराएगी भाजपा

प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराएगी भाजपा


◆ बीस प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए बनाए गये है प्रमुख


◆ 25 जनवरी से 25 मार्च तक व्यवस्थाएं देखेगी भाजपा


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल भाजपा रखेगी। देश के हर लोकसभा, विधानसभा से तिथिवार श्रद्धालुओं के आने का निर्धारण किया गया है। जिसमें रोज लाखो की संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आयेंगे। इनकी सुविधाओं को लेकर भाजपा के 20 प्रमुख बनाए गये है। जो बीस प्रकार की व्यवस्थाएं देखेगे। इनके साथ कार्यकर्ताओं की एक टीम भी लगायी जायेगी।

इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्रियों में बीएल संतोष, तरुण चुग, सुनील बंसल व विनोद तावड़े ने एक निजी होटल में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें रोज के एक लाख श्रद्धालु आने की सम्भावना जताई गयी। भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक श्रद्धालुओं की सुविधा में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। जिसमें पदाधिकारी एक महीने तक पूर्ण कालिक की भूमिका में रहेंगे। कुछ समय अंतराल पर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया व सांसद लल्लू सिंह ने आने वालों का स्वागत किया। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments