Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछुट्टा जानवरों से किसान परेशान

छुट्टा जानवरों से किसान परेशान


आलापुर अंबेडकर नगर। जहागीरगंज विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। किसानों की फसलों को ये जानवर नुकसान पहुंचा रहें हैं। किसानों द्वारा इस समय गेहूं और सरसों की फसल की लगभग पहली सिंचाई कर ली है। वहीं छुट्टा जानवर हरी भरी फसल खेतों में नष्ट कर रहे हैं लेकिन जहागीरगंज विकासखंड के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि ऐसे जानवरों को स्थानीय सफाई कर्मचारी और ग्राम पंचायत सचिव चिन्हित कर संबंधित पशु शाला में पहुंचाएं। पदुमपुर, कोडरहा, निकसपुर, परसनपुर कमालपुर पिकार शहीद सहित अन्य गांवो में इन छुट्टा मवेशियों से किसान परेशान हैं। वहीं इस विषय में खण्ड विकास अधिकारी से बात की गईं तो उन्होंने बताया कि छुट्टा जानवरों को पशु आश्रय स्थल में भेजा जाता है यदि कहीं पर छुट्टा जानवर हैं तो उनको अतिशीघ्र गौशाला भेजा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments