Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

अयोध्या। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन जनपद अयोध्या के कार्यकारिणी की एक बैठक सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व कार्यकारिणी के मंडलीय अध्यक्ष अजय शुक्ला व जनपदीय महामंत्री प्रदीप कुमार ने किया।

इस बैठक में पूर्व में हुए चुनाव में चुने हुए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। मंडलीय अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि आज कार्यकारिणी द्वारा पूर्व में हुए चुनाव में चुने हुए पदाधिकारियों को पद दिया गया ।

बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन जनपदीय महामंत्री प्रदीप कुमार ने बताया कि आज की बैठक में कर्मचारियों की लंबित ए0सी0पी और इसके साथ साथ समस्त समस्याओं का दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निराकरण कराने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष अजय शुक्ला जनपदीय अध्यक्ष नीरज शुक्ला जनपदीय महामंत्री प्रदीप कुमार संगठन मंत्री मनीष गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामविलास यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments