Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या7 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी अयोध्या-आनंदविहार टर्मिनल वंदेभारत ट्रेन

7 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी अयोध्या-आनंदविहार टर्मिनल वंदेभारत ट्रेन

अयोध्या। अयोध्या से दिल्ली वंदेभारत ट्रेन कुछ दिन के नही चलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर उत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुवधाओं के लिए कई बड़ी परियोजनाएं चल रही है। अयोध्या धाम जंक्शन स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य व रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 3 जनवरी से शुरू होने वाली वंदेभारत ट्रेन संख्या 22426/22425 अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या वाराणसी, अयोध्या, जफराबाद सेक्शन पर रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते आगामी 7 जनवरी से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

4 जनवरी से 6 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या कैंट से लखनऊ के मध्य वाया बाराबंकी के स्थान पर अयोध्या कैंट से लखनऊ वाया सुल्तानपुर के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी। रेलगाड़ी संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल -अयोध्या कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस दिनाँक 04 जनवरी से 06 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ से अयोध्या कैंट के मध्य वाया बाराबंकी के स्थान पर लखनऊ से अयोध्या कैंट वाया सुल्तानपुर के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी।

उक्त जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार द्वारा दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments