Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनाई गई लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि

सपा कार्यालय में मनाई गई लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लोक बंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व दीप प्रज्वलित कर लोकबंधु राज नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय ने कहा देश तानाशाही के रास्ते पर जा रहा है, लोकतांत्रिक मूल्य मिटाई जा रहे हैं। ऐसे समय में स्वर्गीय लोक बंधु राज नारायण की याद समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की प्रेरणा देती है । हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी को मजबूत कर सकते हैं।

सपा जिला उपाध्यक्ष जे.पी. यादव ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण देश के स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख राजनैतिक व्यक्ति थे छात्रों और समाजवादी आंदोलनों के सिलसिले में उन्हें 58 बार जेल जाना पड़ा ।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, चौधरी बलराम यादव, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जेपी यादव, महानगर महासचिव हामिद जाफर, मीसम जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह, जिला सचिव अंसार अहमद गौरव पाण्डेय, वसी हैदर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा शावेज जाफरी, जिलाध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, राम अजोर यादव, अक्षत श्रीवास्तव, सूर्यभान यादव, मायाराम यादव, वीरेंद्र गौतम राम सतन यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments