Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन

किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन

जलालपुर अंबेडकर नगर।  ब्लाक अंतर्गत करमिसिरपुर गांव में भारत संकल्प यात्रा तथा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान विभाग की मिर्च की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हजारीलाल निवासी निजामपुर जैनापुर, राम केवल निवासी रामपुर कला को गेहूं की फसल में , दयाशंकर निवासी कटघर मूसा को मछली पालन में,  दयाशंकर निवासी जमौली को दुग्ध उत्पादन में, अच्छे लाल निवासी मंगुरा डिला को गन्ना में प्रथम स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया। किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए₹2000 की धनराशि भी दी गई। जिसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया गया और सभी किसानों के लिए प्रत्येक विभागों द्वारा लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें किसानों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जॉइंट वीडियो पवन कुमार प्रजापति, विनीत कुमार वर्मा, बृजेश कुमार यादव, रवि सिंह, चंद्रमणि द्विवेदी समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments