Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर गंजा मोहल्ले मे स्वर्णकार संघ के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी एवं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता  अध्यक्षता में व्यापार मण्डल तथा मेदांता अस्पताल लखनऊ के तत्त्वधान में  नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं जलालपुर के क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । स्वास्थ्य शिविर में  नगर क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लगभग 150 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल चौधरी, डॉ सचिन वर्मा तथा डा० मुबश्शिरुल हक द्वारा कराकर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त किया। चिकित्सकों द्वारा गैस्ट्रो, नाक, कान, गला आदि के साथ साथ बी०पी०, सुगर, हार्ट, ईसीजी आदि का परीक्षण  करते हुए उचित सलाह दी गयी ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने सभी चिकित्सकों व आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलों से आये मरीज को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। चिकित्सकों तथा आयोजकों से पुनः ऐसे शिवरों के आयोजन किए जाने के लिए सभी से मिलकर सहयोग करने का आह्वान किया। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद्र सोनी, सभासद बेचन पांडे पूर्व सभासद विनय मिश्रा, युवा नेता वैभव गुप्ता समेत बड़े पैमाने पर स्वस्थ परीक्षण कराने वाले नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम मे मेदांता अस्पताल के आयोजक सोनू पाठक व शत्रुघ्न सोनी ने बताया कि इस तरीके का भविष्य में और भी निशुल्क शिविर का आयोजन होता रहेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को निशुल्क सेवा चिकित्सा का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments