Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर पेश 46 मामले, 05 का हुआ...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर पेश 46 मामले, 05 का हुआ निस्तारण


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों इनायत नगर, कुमारगंज और खंडासा में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 46 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से मात्र 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया।

 इनायत नगर थाने में एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में मिल्कीपुर के चांदपुर गांव निवासी श्रीमती पत्नी बबलू ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि बैनामा सुदा भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध हस्तक्षेप करके निर्माण कार्य रोका जा रहा है। साहब हमारी मदद करिए। जिस पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। दिवस में 15 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। खंडासा थाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 15 लोगों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया जा सका।

 कुमारगंज थाने पर थानाध्यक्ष रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस की हकीकत जानने पहुंचे एसडीएम राजीव रत्न सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह के समक्ष 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर समयावधि के भीतर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments