Sunday, March 8, 2026
HomeNewsएंटी करेप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया...

एंटी करेप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अयोध्या। राजस्व विभाग में व्याप्त भष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होने बाद भी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है। शुक्रवार को एंटी करेप्शन की टीम ने चकबंदी लेखपाल को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। कचेहरी स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय से लेखपाल की गिरफ्तारी हुई है। थाना कैंट में एंटी करेप्शन की टीम ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है।
एंटी करेप्शन प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मामले में मलेथू कनक मिल्कीपुर के रहने वाले रघुवंश मणि त्रिपाठी की शिकायत मिली थी। शिकायत में उन्होंने लेखपाल रामनारायन पर पांच हजार रुपये रिश्वत अमल दरामद के लिए मांगने का आरोप लगाया था। जिसमें एंटी करेप्शन की टीम ने जाल बिछाया व लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments