Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग


अंबेडकर नगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के आठ विकास खण्डों के 16 ग्राम पंचायतो जमुनीपुर, कोटवा मोहम्मदपुर (ब्लॉक अकबरपुर), त्रिलोकपुर, लालापुर (ब्लॉक टांडा), लखन पट्टी ,महेशपुर मंडप (ब्लाक रामनगर), भगवान पट्टी, बीबीपुर रंदौली (ब्लाक कटेहरी), अशरफपुर भुवा ,सलाहुद्दीनपुर(ब्लॉक जलालपुर), खानपुर हुसैनाबाद, नूरपुर कला  (ब्लॉक भियांव), नरायनपुर, सेनपुर (ब्लॉक भीटी) में कार्यक्रम आयोजित की गई।

        विकासखंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत जमुनीपुर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया जा रहा है। इसी प्रकार के कार्यक्रम अन्य शेष 15 ग्राम पंचायतो में भी आयोजित किया गया।

      विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन बीते 15 नवम्बर से आगामी 26 जनवरी तक किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 5 लाभार्थियों को पीएम किसान निधि प्रमाण पत्र, 12 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक लाभार्थी को चाबी वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 02 लाभार्थियों को चाबी वितरित किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आए हुए वंचित पात्र लाभार्थीयो का तत्काल सूची बनाकर पंजीकरण कराया जाए। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत वहां पर उपस्थित लोगों में से आवास योजना, समूह की महिलाएं, आयुष्मान कार्ड धारक, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला के लाभार्थी, मुफ्त राशन के लाभार्थी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

     कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित स्कूली बच्चों से पठन-पाठन के बारे में पूछताछ किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया तथा लाभार्थी पंजीकरण रजिस्टर भी देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिसकी ड्यूटी लगाई गई है यदि वह अनुपस्थित पाया जाता है तो उस अधिकारी/कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटते हुए आवश्यक कार्यवाही तय की जाएगी।

    इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत जमुनीपुर में ही नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी का ड्रोन से छिड़काव के प्रदर्शन का जायजा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी,डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments