अयोध्या। मकबरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति की। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़, वॉलीवाल, कबड्डी, रस्साकसी, खो-खो का आयोजन होगा।



