Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरूवार को इन इलाकों की विद्युत सप्लाई नौ घंटे के लिए रहेगी...

गुरूवार को इन इलाकों की विद्युत सप्लाई नौ घंटे के लिए रहेगी बाधित

अयोध्या। गुरूवार को धारा रोड फीडर की विद्युत सप्लाई लगभग नौ घंटे के लिए बाधित रहेगी। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अनुसार रामपथ के निर्माण की कार्यदायी संस्था आर एण्ड सी द्वारा गुदड़ी बाजार चौराहे से गुलाबबाडी तिराहा तक नये विद्युत तंत्रो को ऊर्जीकृत करने तथा पुरानी लाइनों को हटाने का कार्य गुरूवार 21 दिसम्बर को 10 से 7 बजे तक 33/11 केवी उपकेन्द्र चौक के 11 केवी धारा रोड फीडर की विद्युत लाइन बाधित रहेगी। जिससे धारा फीडर के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में उक्त समय में लाइन पूर्णतया या आंशिक रूप में बाधित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments