Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुलभ इंटरनेशनल के 23 शौचालय है संचालित, धर्मपथ पर चार अन्य का...

सुलभ इंटरनेशनल के 23 शौचालय है संचालित, धर्मपथ पर चार अन्य का हो रहा निर्माण


◆ राम पथ पर अधिक पब्लिक मूवमेंट के स्थल पर भी होगा शौचालय का निर्माण


अयोध्या। वाईस चेयरमैन सुलभ इंटरनेशनल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में कुल 23 शौचालय वर्तमान में संचालित है। धर्मपथ पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल के निर्देश पर 4 शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। जो जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा। राम पथ के ऐसे स्थल जहां जनता का ज्यादा आवागमन होता है। ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है।

मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता किया गया है। कार्यक्रम सुलभ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड हाइजीन ईआईएसीपी के द्वारा कराया गया। संस्था एक महीने से तमाम विद्यालयों औऱ स्कूलों में जाकर बच्चों से क्राफ्ट बनवाना। लोगों को जागरूक करना। किस प्रकार से पर्यावरण को संरक्षित तथा सुरक्षित किया इस बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन था।

उन्होनें बताया कि प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन का एक अंग बन गया है। परन्तु यह हमारे पर्यावरण के बहुत हानिकारक है। प्लास्टिक अत्याधिक समय के बाद भी नष्ट नही हो सकता है। पर्यावरण के प्रति लोग संवेदनशील बने तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे। तथा प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लें। जिसको लेकर मिशन लाइफ कार्यक्रम कराया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments