Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहर में चल रहा था देह व्यापार, मौके से चार जोड़े गिरफ्तार

शहर में चल रहा था देह व्यापार, मौके से चार जोड़े गिरफ्तार


अयोध्या। शहर के सरस्वती पुरम् कालोनी से अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं तथा 4 पुरूषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कौशलपुरी कालोनी की रहने वाली एक 63 वर्षीय महिला भी शामिल है। जो पूर्व में भी इन्हीं आरोपों में जेल जा चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉयल 112 पर सरस्वती पुरम् कालोनी में अनैतिक देह व्यापार होने के सूचना मिली। जिस पर जांच में सही पाए जाने पर सरस्वती पुरम् कालोनी के एक मकान से 4 महिलाओं तथा चार पुरूषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 63 साल की एक महिला भी शामिल है। वह कौशलपुरी कालोनी फेज टू की रहने वाली है। ग्राहकों से फोन से सम्पर्क होने के बाद सरस्वती पुरम् स्थित मकान में देह व्यापार होता था। उक्त महिला साल 2020 में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में जेल भी जा चुकी है।

सीओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके से 4 महिला व 4 पुरूषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सभी का अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments