Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान 


गंभीरावस्था में पत्नी का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज


अम्बेडकर नगर। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं पत्नी को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के जौहरडीह निवासी 32 वर्षीय चंद्रभान यादव पुत्र रामदीन का पत्नी विद्यावती से सोमवार की तड़के किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति चंद्रभान ने पत्नी विद्यावती की जमकर पिटाई कर दी।पत्नी जब बेहोश होकर गिर पड़ी तो पति घबरा गया उसने जाकर फांसी लगा ली। घर वालों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह फांसी के फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक के पिता द्वारा घटना की लिखित सूचना अकबरपुर थाने में दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments