Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरों ने नगदी व गहनों पर किया हाथ साफ

चोरों ने नगदी व गहनों पर किया हाथ साफ

आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कोडराहा निवासी रामजनम यादव पुत्र दयाराम यादव ने राजेसुल्तानपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने यहां हुई चोरी में अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किए जानें की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कोडरहा निवासी रामजनम यादव पुत्र दयाराम यादव व्यवसाई हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखें जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि निशानदेही के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments