Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राममंदिर के पास 500 बेड का अस्पताल...

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राममंदिर के पास 500 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी

0
108
ayodhya samachar

अयोध्या। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राममंदिर के पास 500 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी सरकार कर रही है। इसके लिए जमीन की तलाश प्रशासन कर रहा है। रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री गत दिनों वीडियों काफ्रेसिंग में अधिकारियों से वार्ता के इसके लिए निर्देश जारी किया था। रविवार को अयोध्या आगमन के दौरान प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन इसके लिए चयन की गई भूमि का निरीक्षण भी कर सकते है।
सीएमओं डा संजय जैन ने बताया कि वीडियों काफ्रेसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 500 बेड के निर्माण की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके लिए प्रशासन को भूमि तलाशनी है। प्रमुख सचिव अयोध्या आगमन पर प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण कर सकते है। हालांकि उनका कार्यक्रम जिले के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here