Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने कार में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

दबंगों ने कार में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। निमंत्रण में जा रहे कार सवार को चार लोगों ने डंडे से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया मना करने पर गाली गलौज देकर अपमानित किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । घटना मालीपुर थाना के तारा खुर्द बाजार में बीते 13 दिसंबर शाम को घटित हुई । जानकारी के अनुसार बेवाना थाना के खुलासपुर निवासी रणविजय अपनी कार से गुवावा जमालपुर निमंत्रण में जा रहे थे साथ में उनके कुछ लोग और भी बैठे थे। जब वे वाहन लेकर उस्मापुर तारा खुर्द के पास पहुंचे तो कुछ लोग सड़क पर खड़े थे। जाने के लिए कोई रास्ता नही था सडक पर खडे राम सागर निवासी गांव व थाना निवासी बेवाना, मोनू और राहुल निवासी उस्मापुर आदि से जब सडक से हटने को कहा गया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज देकर अपमानित करने लगे इसी बीच लोगों ने डंडा ईटआदि से प्रहार कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे 2 लाख का नुकसान हुआ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन ज्ञात व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष प्रियंका पान्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments