Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऋषभ ने बढ़ाया जिले का मान

ऋषभ ने बढ़ाया जिले का मान

जलालपुर अम्बेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के चितई पट्टी गाँव निवासी अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा से  सम्बंधित इंटरनेशनल स्पेस ओलम्पियाड में  कामयाबी हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ऑलइंडिया स्तर की इस परीक्षा में उत्तप्रदेश से मात्र आधा दर्जन मेधावी का चयन हुआ जिस में ऋषभ ने भी अपना स्थान बना कर छोटी सी उम्र में बड़ी सफलता प्राप्त की है।रफीगंज सेमरा स्थित जीपीएलडी पब्लिक स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वाराणसी स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में इन दिनों कक्षा सात में शिक्षारत ऋषभ के घर खुशी का माहौल है। ऋषभ ने अपनी कामयाबी का श्रेय दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त दादा चन्द्रबली वर्मा और पिता राजमणि वर्मा के साथ गुरुजनों को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments