Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटखौली तिराहे पर शनिवार की रात लगभग 8 बजे सड़क पार करते हुए 30 वर्षीय एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक को रौंदते हुए वाहन चालक मौके से भाग निकला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से युवक को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने घायल 30 वर्षीय अशोक पुत्र मकाशी निवासी पटखौली को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया सीएचसी से मिले कैश मेमो के आधार पर शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके विधिक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments