Saturday, March 7, 2026
HomeNewsकांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा का धरना, गांधी पार्क पर फूंका पुतला

कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा का धरना, गांधी पार्क पर फूंका पुतला


अयोध्या। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 300 करोड़ से अधिक नगद धनराशि मिलने के विरोध में भाजपा जिला व महानगर की टीम ने संयुक्त रुप से धरना दिया। तहसील के तिकोनिया पार्क में धरने के दौरान प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पैदल मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया गया।



  जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागिर हो गया है। पार्टी जब भी सरकार में रही है। उस पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गुमराह करने की राजनीति की है। जिसे जनता समझ चुकी है। चुनावों में इसका जवाब मिल रहा है। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पायेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि लम्बे समय बाद भाजपा धरने पर बैठी है। कांग्रेस कभी भ्रष्टाचार के आरोपों से उबर नहीं पायी। पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के छोटे से लेकर शीर्ष नेता तक भ्रष्टाचार में शामिल रहे है। प्रभारी वासुदेव मौर्या ने कहा कि जनता कांग्रेस को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, फयाराम वर्मा, बीकापुर चेयरमैन राकेश पाण्डेय राना, कमलाशंकर पाण्डेय, बालकृष्ण वैश्य, शैलेन्दर कोरी, तिलक राम मौर्या, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, सुनील तिवारी शास्त्री, चन्द्रभान सिंह, अभय सिंह, रवि सोनकर, राममोहन भारती, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, अरविंद सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, लक्ष्मी पाण्डेय, सोनी सोनकर, पवन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments