Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएचडीएफसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

एचडीएफसी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

अयोध्या। शहर के सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक के नेतृत्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि आईजी प्रवीण कुमार ने फीता काटकर कैम्प की शुरुआत की। बैंक 2004 से लगातार दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।
एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर जीशान राजा ने बताया कि एचडीएफसी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। जरूरतमंदों लोगों को रक्त मिल सके। क्योंकि रक्तदान ही महादान है सभी को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्तदान करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। मौके पर अवधेश सिंह, अनिल सिंह, ममता खत्री, विनय राणा, अभय सिंह, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, आशुतोष पांडे, शैलेश मिश्रा, सौरभ सिंह, सुधांशु मिश्रा, सिद्धांत दुबे, पंकज सिंह आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments