Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या आइडल के लिए ऑडिशन दस दिसम्बर से

अयोध्या आइडल के लिए ऑडिशन दस दिसम्बर से

अयोध्या। पंद्रहवें अयोध्या महोत्सव में होने वाले अयोध्या आइडल एवं मिस्टर मिस एण्ड मिसेज़ कलचर इंडिया का ऑडिशन 10 दिसंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से गुरुनानक अकादमी उसरू रायबरेली रोड अयोध्या में किया जाएगा। उक्त जानकारी महोत्सव समिति की सचिव नाहिद कैफ ने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होनें बताया कि अयोध्या आइडल में नृत्य एवं गायन की प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग का ऑडिशन होगा। मिस्टर मिस एण्ड मिसेज़ कल्चर इंडिया के अर्न्तगत भारतीय पारम्परिक परिधान की थीम पर फैशन शो मॉडलिंग कम्पटीशन व किड्स रनवे का ऑडिशन होना है। चयनित प्रतिभागी अयोध्या महोत्सव के मंच पर कई राउण्ड की प्रतियोगिताओं से गुज़रते हुए ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग कर अयोध्या आइडल के लिए चयनित होंगे ।

उन्होनें बताया कि ग्रैंड फिनाले के सेलिब्रिटी जज के रूप में इंडियाज़ बेस्ट डांसर विनर टाइगर पॉप व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता शिरकत करेंगी। महोत्सव 24 दिसम्बर से प्रराम्भ होकर 10 जनवरी तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments