Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली कहासुनी में दोस्तों ने की थी दोस्त की हत्या

मामूली कहासुनी में दोस्तों ने की थी दोस्त की हत्या

अम्बेडकर नगर। दोस्तो ने मामूली कहासुनी के चलते दोस्त की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी दोनो दोस्तो को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 27 नवम्बर को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अशोक वर्मा का शव अलीगंज थाना क्षेत्र मे रेलवे ट्रैक पर मिला था। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 27 नवम्बर को अलीगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर सुधाना के पास रेलवे ट्रैक एक शव मिला था। उस समय उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शोसल मीडिया का सहारा लिया। जिसके बाद उसकी पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर सोनगांव के रहने वाले अशोक वर्मा के रूप में हुई। जिसके वाद पुलिस ने अपनी छानवीन शुरू किया तो पता चला कि 27 नवम्बर को अशोक अपने दो दोस्तों विवेक कुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी कोडरामीरपुर शेखपुर थाना कोतवाली अकबरपुर और राजकुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी लोरपुर ताजन थाना कोतवाली अकबरपुर के साथ आजमगढ़ गया था। जिसके वाद उनकी खोजवीन शुरू किया। मंगलवार को दोनो हत्यारोपियों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जव वे इनमियापुर के पास खड़े थे। पुलिस की पूछताक्ष में विवेक ने बताया कि उस दिन अशोक कुमार ने उसे फोनकर बुलाया और कहा कि चलो आजमगढ़ घूमा कर लाता हूं। इसके बाद तीनो आजमगढ़ गए जहां खाने के दौरान उनके बीच किसी बात पर बहस हो गयी तो मृतक अशोक ने उन लोगो को गाली गलौज करने लगा। वहां से उसे किसी तरह समझाबुझा कर लेकर चले, रास्ते मे फिर अशोक उन्हें गाली देने लगा। जिसके वाद गुस्से में विवेक व राजकुमार ने अशोक का सर पिकप के डाले में जोर से टकरा दिया। जिससे उसके सर और मुह, नाक से खून निकलने लगा और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गयी। घबराहट में हम लोग उसके शव को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक कर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या, कांस्टेवल अभिषेक यादव, अजय चौहान, विजय कुमार यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments