Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर महानगर भाजपा ने की बैठक

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर महानगर भाजपा ने की बैठक


अयोध्या। सहादतगंज पार्टी कार्यालय में आयोजित महानगर व मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में पार्टी निर्देश के अनुसार सभी महानगर स्तर के पदाधिकारी कार्य करें।

            बैठक में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों के रूट निर्धारण व रूट चार्ट जल्द से जल्द निर्धारित कर लें। यात्रा हेतु प्रत्येक मंडल में 15 सदस्यों की टीम है। मंडल संयोजक ही वाहनों का संयोजक है। टीम ग्राम सभा तथा कार्यक्रम स्थल पर एक दिन पूर्व स्वच्छता अभियान चलाएं। ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें। कार्यक्रम के सोशल मीडिया पर लाइव की व्यवस्था करें। सभी मोर्चा के पदाधिकारी हर ग्राम सभा में 25 नमो एप डाउनलोड कराएं। माई भारत एप पर 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराएं।

            महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा का उद्देश जनता से सम्पर्क व संवाद करना है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने पूर्ण मनोयोग से संकल्प यात्रा के लिए जुट जाएं। जिसके लिए जिम्मेदारियों तय कर दी गई। सभी पदाधिकारी अपनी तय जिम्मेदारियों का पालन करें।

            इससे पूर्व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने हनुमानगढ़ी व राम जन्म भूमि में दर्शन-पूजन किया। कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान यात्रा के कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कोरी, रामकुमार सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, अनुराग त्रिपाठी , तिलक राम मौर्य, अंशुमान मित्रा, जेपी श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, वरुण चौधरी, आकाश मणि त्रिपाठी विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, विपिन सिंह बब्लू, आशा गौड़, अनिता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments