Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा की नीतियों का परिणाम तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत का जनादेश...

भाजपा की नीतियों का परिणाम तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत का जनादेश – गोविन्द नारायण


अयोध्या। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत का जनादेश मिला है। तेलंगाना में भी पार्टी को आठ सीटों पर विजय प्राप्त हुई। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरक्ष क्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने भाजपा नेता मणीन्द्र शुक्ला मन्नू के आवास पर अयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

            उन्होनें आगे कहा कि भ्रष्टाचार पर नो टॉलरेस नीति व योजनाओं का लाभ सीधे मिलने से जनता में उत्साह का माहौल है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश प्रचंड जीत दर्ज करेगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों के द्वारा अभी से घर-घर सम्पर्क कर रहे है। लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर रहे है। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है।

उपस्थित कार्यकर्ताओं से उन्होनें कहा कि श्री रामलला मंदिर में प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ट्रस्ट की मंशानुसार 22 जनवरी के उपरान्त अयोध्या दर्शन करने अवश्य आएं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने आस-पास के देवालयों में भजन-कीर्तन का अयोजन करें। शाम के समय घर में पांच दीपक अवश्य जलाएं।

उन्होनें जिलाध्यक्ष से संजीव से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रगति की जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होनें हनुमानगढ़ी व जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन किया। भाजपा नेता के आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ता द्वारा 51 किलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा नेता सुनील शास्त्री, जिपंस चंद्रभान सिंह, मणीन्द्र शुक्ला मन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु दूबे, दिवाकर सिंह, पवन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments