Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला कारागार में थ्रोम्बोसिस और हेमोस्टेसिस कैंपेन का हुआ आयोजन

जिला कारागार में थ्रोम्बोसिस और हेमोस्टेसिस कैंपेन का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। जिला कारागार मे जेलर जी एस यादव के संरक्षण में सोमवार को थ्रोम्बोसिस और हेमोस्टेसिस पर इंटरनेशनल सोसायटी  कैंपेन का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वाधान में किया गया। कैंपेन के मुख्य अतिथि अविनाश सिंह जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस कंपेन् के अंतर्गत सभी कैदियों कैदियों का पांच प्रकार की जांच यानी स्क्रीनिंग किया जाना है जिसमें यह मुख्य हैं एचआईवी स्क्रीनिंग, टीवी स्क्रीनिंग, एस टी आई स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस बी एवं सी स्क्रीनिंग, किया जाएगा।स्क्रीनिंग उपरांत रिएक्टिव केसों को कंफर्मेटरी टेस्ट करके उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस माह में माइक्रो प्लांट तैयार कर सभी कैदियों की जांच इस स्क्रीनिंग जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी और इसमें रिएक्टिव केसों को रेफरल कर संबंधित सेंटर पर उनका पूर्ण इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यक्रम में टी आई परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह,रामलाल पाल, अहाना  एवं सीएससी तथा ए आर नगर से उपस्थित रहे स्क्रीनिंग हेतु के के सिंह, केपी मौर्य और के के यादव, टीवी विभाग के डीपीसी अखिलेश  प्रताप सहित सभी लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments