Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टाण्डा में विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

एनटीपीसी टाण्डा में विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर। दिव्यांग जनों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से एनटीपीसी टांडा द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। एन.एफ.एन. दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग जनों के लिए म्यूजिकल चेयर, निबंध, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालोनी परिसर स्थित विवेकानन्द शिशुकुंज विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने लघु नाटक एवं नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किया। जिसका लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया। कार्यक्रम में 57 दिव्यांग जनों ने प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक टांडा बी.सी.पलेई एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आरती पलेई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सहा0 मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 साधना तिवारी, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन श्रीमती मृणालिनी एवं अन्य वरि0 अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी को सम्बोधित करते हुए श्री पलेई ने कहा कि एनटीपीसी टांडा द्वारा दिव्यांग जनों की शिक्षा, स्वरोजगार, पुनर्वास आदि के लिए वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नैगमिक सामाजिक दायित्व क अन्तर्गत हम अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय, अयोध्या में भी दृष्टिबाधित छात्रों को निरंतर सहायता पहुॅंचा रहे हैं। कार्यक्रम में नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत मुख्य अतिथि ने अशक्तजनों को 25 ट्राईसाईकिल, आठ जोडी एल्बो क्रच, चार व्हीलचेयर, चार हियरिंग एड्स, छः आर्थोसिस एवं दो प्रोस्थेसिस प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के संयोजन में डा0 साधना तिवारी, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 अजय सिंह (वरि0 कन्सलटेंट), डा0 अंजु सिंह (कन्सलटेंट), डाॅ0 सीमा बुधवानी, दंत चिकित्सक एवं एन.एफ.एन. दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इसी श्रृंखला में परियोजना के दिव्यांग कर्मचारियों के लिए कर्मचारी विकास केन्द्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक टांडा बी.सी.पलेई ने विश्व दिव्यांग दिवस के बारे मे विस्तार से चर्चा की। उन्होनें सभी दिव्यांग कर्मचारियों का हौसला बढाते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता प्रगति में बाधक नही है, सभी लोगों को मानसिक रुप से मजबूत होना चाहिए।

इस अवसर पर दिव्यांग जनो के उत्साहवर्द्धन के उद्देश्य से दिव्यांगजनों के सफलता संघर्षो पर निर्मित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत सभी दिव्यांग कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री अतुल कुमार गुप्ता एवं अन्य वरि0 अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments