Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगुजरात में प्रचंड जीत वा रामपुर लोकसभा सीट जीतने पर भाजपा कार्यालय...

गुजरात में प्रचंड जीत वा रामपुर लोकसभा सीट जीतने पर भाजपा कार्यालय में रहा जश्न का माहौल

अम्बेडकर नगर। गुजरात प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा सरकार की पुनः वापसी और उत्तर प्रदेश की रामपुर विधान सभा सीट जीतने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाया।
जनपद से गुजरात चुनाव में गए प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत भी भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।
गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वाश की जीत है। भाजपा की केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा जनहित और देश में लगातार किए जा रहे कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेद भाव किए सभी जाति धर्म और समाज के लिए कार्य किया है। इसीलिए गुजरात की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है।
गुजरात विधान सभा चुनाव में जनपद से गए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम फेर कन्नौजिया को माला पहनाकर किया गया।गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर वहां गए प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत और पटाखे जलाकर खुशियां मनाने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, मंत्री पंकज वर्मा,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह,सुरेश गुप्ता,डाक्टर अमित त्रिपाठी,अभिमन्यु अग्रहरि,रमेश यादव,दीपक तिवारी,हितेंद्र सिंह,उमेश यादव,देव नारायन वर्मा,दुर्गेश मिश्र,अमित प्रजापति,अशोक कन्नौजिया,विजय बहादुर वर्मा,कृष्णा कन्नौजिया,सुबास प्रजापति,जलालुद्दीन कादरी,शुभम पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments