Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचिकित्सक, स्टाफ नर्स, डाटा मैनेजर व काउंसलर के लिए हुआ इंटरव्यू

चिकित्सक, स्टाफ नर्स, डाटा मैनेजर व काउंसलर के लिए हुआ इंटरव्यू

अयोध्या। जिला चिकित्सालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में डाक्टर, स्टाफ नर्स, डाटा मैनेजर व काउंसलर के पद लिए इंटरव्यू हुआ। इन सभी पदों पर एक-एक अभ्यर्थी का चयन होना है। बुधवार को इंटरव्यू लेने वाली कमेटी में एसडीएम अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ बृज कुमार डॉ मो अकरम, डॉ विपिन कुमार वर्मा, डा संदीप शुक्ला शामिल रहे।
इंटरव्यू के पहले सभी अभ्यर्थियों की नम्बरिंग की गई। सभी को क्रमांक से बुलाया जा रहा था। इसको लेकर सुबह से ही सीएमएस कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गयी थी। सीएमएस डा बृज कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों ने पहले से इन पदों के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद आवेदित अभ्यर्थियों की सूची जारी करके उसे चस्पा किया गया था। जल्द इसका रिजेल्ट जारी करके सूची चस्पा कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments