Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला चिकित्सालय में दांतो के इलाज के लिए इंस्टाल की गई आटोमैटिक...

जिला चिकित्सालय में दांतो के इलाज के लिए इंस्टाल की गई आटोमैटिक मशीन

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में दांतो का इलाज करने के लिए आटोमैटिक मशीन बुधवार को इंस्टाल की गई। मशीन में दांतो की सफाई अत्याधुनिक तरीके से होगी। लेजर के माध्यम से फिलिंग की जाएगी। इसके साथ दो एक्सरे मशीन भी विभाग को मिली है। दंत विभाग को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय के डेंटल सर्जन डॉ विनोद शुक्ला ने बताया कि अब तक 16 साल पुरानी मशीन से कार्य किया जा रहा था। जो काफी खराब हो गयी थी। इसके कई उपकरण कार्य नहीं कर रहे थे। मशीन को खराब घोषित कर दिया गया था। सीएमएस व एसएस ने इसके लिए विभागीय पत्राचार किया। जिसके बाद विभाग को नई मशीन प्राप्त हुई। इस मशीन से दांत की सफाई बेहतर तरीके हो पायेगी। इसमें स्पेशल लाईट व मरीज की बैठने, लेटने की सुविधा के लिए आटोमैटिक सिस्टम लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments