Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर घर पहुंच कर बनाए मतदाता-उपजिलाधिकारी

घर घर पहुंच कर बनाए मतदाता-उपजिलाधिकारी


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी ब्लॉक परिसर के डावकरा हाल में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ तथा प्रधानों की बैठक उपजिलाधिकारी टांडा सचिन यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मृतक  मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए सावधानियां बरते जाने की हिदायत देते हुए उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव ने घर- घर जाकर मतदाताओं को जोड़ने के लिए बी एल ओ को निर्देशित किया तथा प्रधानों से उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी खंड विकास अधिकारी बसखारी अनुपम सिंह द्वारा सौप गई। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, राम अक्षयवर, विनोद कन्नौजिया, आसाराम, पंकज पटेल धर्मेंद्र कुमार के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी रंजन मौर्य, राहुल यादव, अनिल कुमार, मनीष यादव के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी टांडा सचिन यादव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 25 व 26 नवम्वर को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पूर्व बी एल ओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म भरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments