Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रबन्ध समित का चुनाव 17 दिसंबर को

प्रबन्ध समित का चुनाव 17 दिसंबर को


अंबेडकर नगर। शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरहुरपुर की प्रबंध समिति का चुनाव आगामी 17 दिसम्बर को होगा। प्रबंधक छाया पांडेय ने बताया कि प्रबंध समिति के साधारण सभा के सदस्यों की पिछले दिनों हुई बैठक की कार्यवाही के निर्णय के अनुपालन में 17 दिसम्बर को चुनाव कराए जाने का निर्णय गया है। नामांकन 12 से साढ़े 12 बजे तक उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच एक बजे तक होगी, नाम वापसी डेढ़ बजे तक, मतदान दो से साढ़े तीन बजे तक होगा। मतगणना चार बजे शुरू होगी। प्रबंधक छाया पांडेय ने बताया कि सभी सदस्यों को पंजीकृत डाक से इसकी सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments