Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारुदौली के सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम, रामजानकी मंदिर व गुरू गोरखनाथ गद्दी...

रुदौली के सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम, रामजानकी मंदिर व गुरू गोरखनाथ गद्दी का होगा विकास

अयोध्या। वंदन योजना के तहत सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम, रामजानकी मंदिर व गुरु गोरखनाथ गद्दी पीठासीन स्थल का विकास होगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को लेकर गठित समिति की बैठक में इसकी स्वीकृति प्रदान की गई। चयनित प्रस्तावों को नगरीय विकास निदेशालय भेजा जाएगा।
दोनो पौराणिक स्थलों पयर्टन सुविधाओं का विकास होगा। जिसमें सीसी सड़क, बेंच निर्माण, सोलर लाइट, पेयजल हेतु वाटर कूलर आदि कार्य शामिल है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अभियन्ताओ को अपने-अपने क्षेत्र में सम्मलित हुए क्षेत्र में स्थित पंचायत भवनो का सदोपयोग सुनिश्चित करने व उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम बीकापुर विशाल कुमार, व सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments