Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएमसीडी की जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

एमसीडी की जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अयोध्या । दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और जश्न मनाया । शहर के रीड गंज स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। और सभी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी।  जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल के काम पर मोहर लगाई है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित तमाम किये गए कई विकास कार्यों से दिल्ली की जनता खुश है ।

उन्होंने कहा कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा का राज था। इन 15 सालों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये। जिसकी वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे। इस बार दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से अब दिल्ली साफ स्वच्छ शहर बनेगा ।

वहीं वरिष्ठ नेता नदीम रजा ने बताया कि दिल्ली MCD चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।इस मौके पर वरिष्ठ नेता नदीम रजा, कार्यालय प्रभारी आसिफ सिद्दीकी राजीव पाठक हर्षवर्धन कोरी इसराइल घोसी शारजहां मास्टर गायत्री मिश्रा विकास वर्मा गुड़िया राईन यूके द्विवेदी मोहम्मद अशफाक, हैदर अली नन्हे अली मोहम्मद अफजल मोहम्मद आसिफ सुनीता माया रवि साहू नीलेश चतुर्वेदी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments