Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत


जैतपुर,अंबेडकर नगर।  जैतपुर थाना अंतर्गत नेवादा चौराहे पर सब्जी लेकर घर जाते समय युवक को अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे गम्भीर अवस्था में घायल युवक को जैतपुर पुलिस एव एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर इलाज के लिए ले गये, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम नेवादा गांव में चन्द्रशेखर पुत्र छंगाराम निवासी इसकपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ का निवासी था जो की नेवादा गांव में अपनी ससुराल में रहता था,वह देर शाम सब्जी लेने के लिए नेवादा चौराहा पर आया था अचानक पिकप की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते चालक पिकप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर इलाज के लिए भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चन्द्रशेखर जहाँ अपने पीछे पत्नी ज्ञानमती और 10 वर्ष की बेटी प्रिया और 7 वर्ष का बेटा प्रिंस को छोड़ गया है पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है,हर कोई बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments