Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतदर्थ शिक्षको की सेवा समाप्ति के विरोध में गुरूवार को पूरे प्रदेश...

तदर्थ शिक्षको की सेवा समाप्ति के विरोध में गुरूवार को पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायन सिंह के आह्वान पर संगठन ने पूरे प्रदेश में तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए संघर्ष की घोषणा की है। संगठन ने सरकार के इस अमानवीय व अव्यवहारिक निर्णय की निंदा करते हुए कहा है कि हम तदर्थ शिक्षकों के साथ अन्याय नही होने देंगे। संगठन उनके सेवा सुरक्षा के लिए हर संभव संघर्ष। करेगा। संघर्ष के प्रथम चरण में 16 नवम्बर को प्रदेश के सभी माध्यमिक शिक्षक/इकाई अध्यक्ष व मंत्री के नेतृत्व में अपने अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अयोध्या मंडल के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि अपने अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर अपना अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments