Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर की चपेट में आने से भांजे की मौत, मामा घायल

ट्रैक्टर की चपेट में आने से भांजे की मौत, मामा घायल


अंबेडकर नगर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से जहां भांजे की मौत हो गई वहीं मामा मामूली रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना जब घर पर पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के महराज गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दलपतपुर निवासी 20 वर्षीय अंशुल पुत्र विजय कुमार अपने मामा के घर जयसिंहपुर दानदूपुर थाना महरुआ आया हुआ था। मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे वह अपने मामा अरुण के साथ बाइक से कहीं जा रहा था अन्नावा पहितीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे अंशुल की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर देर से पहुंची पुलिस इस उम्मीद से अंशुल को लेकर जिलाचिकित्सालय पहुंची शायद उसकी सांसे चल रही हो , लेकिन वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मामा को हल्की चोटें आईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments