Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवान राम को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

भगवान राम को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग


◆  रामनगरी में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव


◆  प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


अयोध्या। रामनगरी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में स्थापित विग्रहों को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। दर्शन पूजन व प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कई मंदिरों में विशेष आयोजन किये गये। दीपावली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव मनाने की परम्परा है।
अयोध्या में सुबह से मंदिरों में छप्पन प्रकार के व्यंजनों का निर्माण प्रारम्भ हो गया। मंदिरों को सजाया गया था। कनक भवन, दशरथ महल, बड़ा भक्तमाल, गोकुल भवन राजगोपाल आश्रम, जानकी घाट बड़ा स्थान समेत रामनगरी के सभी मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। पौराणिक आख्यानों के अनुसार वनवास के बाद राम सीता व लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे तो यहां की जनता ने दीपक जलाये थे। जिसके बाद दीपावली का त्यौहार मनाया जाने लगा। भगवान के वनवास के दौरान कंदमूल फल ग्रहण किया था। इसके लिए दीपावली के अगले दिन छप्पन प्रकार के व्यंजन अयोध्या में बनाये गये। जिसे सभी ने ग्रहण किया था। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित करने की प्रथा प्रारम्भ हुई। जिसे अन्नकूट महोत्सव कहा जाता है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments