Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर,दो की मौत, तीन घायल

पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर,दो की मौत, तीन घायल

आलापुर अंबेडकर नगर। अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से ऑटो के पलट जानें से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल को स्थानीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल कम्हारिया मुख्य मार्ग पर बड़ी केवटहीया के निकट अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सवारियों से भरी ऑटो पलट गई, जिसके बाद लोगों में चीख पुकार मच गया। ऑटो में सवार फूलमती 65 वर्ष पत्नी चंद्रपति व प्रेमशिला 53 वर्ष पत्नी उमेश चंद्र जायसवाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रतिमा पत्नी मदनलाल, सुनीता पत्नी इंद्रेश, लीलावती पत्नी सभापति निवासी देवलर घायल हो गई। ऑटो में सवार सभी लोग सरजू स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने आवश्यक करवाई शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments