Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन्म भूमि पथ के बगल बनने वाले यात्री सुविधा केन्द्र का हुआ...

जन्म भूमि पथ के बगल बनने वाले यात्री सुविधा केन्द्र का हुआ भूमि पूजन


अयोध्या। जन्मभूमि पथ के बगल यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। 3000 स्क्वायर मी. क्षेत्र फल में बनने वाला सुविधा केंद्र दो तल का होगा। शनिवार को श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय तथा निर्मोही अखाड़े के महंत व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने भूमि पूजन किया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए ट्रस्ट लगातार नई व्यवस्थाएं कर रहा है। इसी कड़ी में राम जन्मभूमि मार्ग से सटे भूमि को प्राप्त करने के उपरांत आज भूमि पूजन कर भक्तों के लिये नवीन व्यवस्था को संचालित करने की योजना को मूर्त रुप देना शुरू कर दिया है।

शनिवार को आचार्य चंद्रभानु और इंद्रदेव मिश्र द्वारा भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया।  पूजन  में पूर्व गृहसचिव अवनीश अवस्थी, ट्रस्टी डा अनिल मिश्रा, संघ के सहक्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी, पुजारी रमेश दास महाराज ,गोपाल जी, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments