Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहिंदू राष्ट्र घोषित की मांग को लेकर सात नवंबर से परमहंसाचार्य करेगें...

हिंदू राष्ट्र घोषित की मांग को लेकर सात नवंबर से परमहंसाचार्य करेगें आमरण अनशन


अयोध्या। देश को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए एक बार फिर से अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसके लिए शनिवार भूमि पूजन कर शुरुवात किया है। 7 नवंबर से अन्य जल त्याग कर परमहंसाचार्य आमरण अनशन पर बैठेंगे।

परमहंसाचार्य ने बताया कि हिंदू राज को घोषित करने के लिए सात नवंबर से  आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं। तपस्वी जी की छावनी अयोध की सबसे पुरानी छावनी है जहां पर मैंने वर्तमान में राम मंदिर को लेकर आमरण अनशन किया था। पुनः आज आमरण अनशन हेतु भूमि पूजन किया है। सात नवंबर को अनशन प्रातः 7 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते की जब देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। मुसलमान को पाकिस्तान व बांग्लादेश दिया गया था। तो वह मुस्लिम राष्ट्र बन गया। जो बंटवारे से अब बचा हुआ उसको हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। दुनिया में 257 देश ईसाइयों के है। औऱ 57-58 इस्लामिक राष्ट्र है। कम से कम एक हिंदुओं का भी होना चाहिए। नहीं तो 1990 मे हिंदू का नरसंहार हुआ। अगर पूरे देश में अगर हिंदू का नरसंहार होगा तो हिंदूओ का अस्तित्व मिट जाएगा। वही कहा कि सनातन को बचाने के लिए आवश्यक है हिंदू राष्ट्र को घोषित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments