Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा के उपर पलटा रिक्शा, हालत गंभीर

छात्रा के उपर पलटा रिक्शा, हालत गंभीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्कूल से घर जा रही छात्रा के ऊपर ई-रिक्शा पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल छात्रा को महिला चिकित्सालय जलालपुर में ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने स्थित ज्यादा नाजुक होते देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । घटना शुक्रवार शाम 4:00 की है । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर फिरोजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री शिवांगी कक्षा 9 की छात्रा है वह नरेंद्र देव इंटर कॉलेज से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी वह जलालपुर अकबरपुर रोड स्थित हाथी पार्क के पास पहुंची थी कि ओवरलोड सवारी लेकर आ रहा ई रिक्शा अनियन्त्रित होकर अचानक छात्रा के ऊपर पलट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार यादव व अन्य परिजनों ने आनन-फानन में महिला चिकित्सालय जलालपुर में भर्ती कराया जहां स्थिति ज्यादा नाजुक होते देखा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments