Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापदयात्रा निकाल कर ऑनलाइन खरीददारी न करने का किया अनुरोध

पदयात्रा निकाल कर ऑनलाइन खरीददारी न करने का किया अनुरोध


अयोध्या। समाजवादी व्यापार सभा ने पद यात्रा निकाल कर लोगों से ऑनलाइन खरीददारी न करने का अनुरोध किया। व्यापार सभा अयोध्या के जिला अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू “  बताया कि नगर में पदयात्रा का आयोजन किया इस पदयात्रा में लोगो से अनुरोध किया गया कि आने वाले त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी न करें। अपने आस-पास के दुकानदारों से ही खरीदारी करें। और उनका भी त्यौहार अच्छा बनवाएं। ऑनलाइन खरीदारी से छोटे छोटे व्यापारियों की दिन प्रति दिन आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। व्यापारी भाई आर्थिक तंगी के शिकार होते जा रहे। स्थानीय बाजारों की रौनक गायब होती जा रही।

पदयात्रा में शक्ति जायसवाल, विजय यादव,शिवम् गुप्ता,बद्री प्रसाद त्रिपाठी,  राम चन्दर यादव, मंगल मोदनवाल, श्यामू श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, विमलेन्द्र श्रीवास्तव, बलराम निगम  दर्जनों व्यापारी व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments