Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावरिष्ठता सूची को लेकर साकेत महाविद्यालय में दूसरे दिन भी जलाई सूची...

वरिष्ठता सूची को लेकर साकेत महाविद्यालय में दूसरे दिन भी जलाई सूची की प्रतियां


अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में मनमाने ढ़ग से वरिष्ठता सूची तैयार करने पर दूसरे दिन भी प्राचार्य कार्यालय के सामने वरिष्ठता सूची की प्रतियों को जला कर अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलनरत शिक्षकों का कहना कि कार्यवाहक प्राचार्य ने नियम विरूद्ध जाकर वरिष्ठता सूची जारी की है। वे लगातार प्राचार्य कार्यालय के सामने सूची को जलाकर विरोध करते रहेंगे। मांगे न मानी जाने पर आंदोलन को वृहद स्वरूप दिया जाएगा।



महाविद्यालय के जूलोजी विभाग के शिक्षक डा बीके सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्राचार्य ने शिक्षकों की नयी वरिष्ठता सूची बनायी है जो नियम विरुद्ध है और प्रदेश के अन्य 331 महाविद्यालयों में से किसी मे य़ह नही हुआ है। स्थानांतरण से आये हुए शिक्षक को कनिष्ठ न मानकर वरिष्ठता सूची मे काफी ऊपर रख दिया है। महाविद्यालय मे प्रोफेसर का कोई पद/संवर्ग नही है। फिर भी जबरदस्ती प्रोफेसर पदनाम के आधार पर वरिष्ठता निर्धारित की गयी है। कार्यवाहक प्राचार्य की इस मनमानी का हम विरोध करते है। आगे भी विरोध जारी रहेगा। इसका स्वरूप व्यापक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments