Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत 

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत 

अंबेडकर नगर। मिझौड़ा चीनी मिल से गन्ना तौल करा कर लौट रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने चीनी मिल से चंद कदम की दूरी पर एक अज्ञात युवक को रौद दिया । जिससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया भीटी थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के निकट पीछा कर रहे लोगों में से एक की बाइक पर ट्रैक्टर से टक्कर मार दिया।जिससे एक युवक घायल हो गया। अपने आप को ग्रामीणों द्वारा गिरता देख ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे पीआरबी को सौंप दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments