Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपाइयों ने 23 मंडलों के 1898 बूथों पर सुना प्रधान मंत्री के...

भाजपाइयों ने 23 मंडलों के 1898 बूथों पर सुना प्रधान मंत्री के मन की बात

अंबेडकर नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी के संयोजकत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 106 वीं संस्करण को जनपद की मंडलों के बूथों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना।

        मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने केदारनगर मण्डल की बूथ संख्या 30 दुर्गापुर सैथवारा पर बूथ अध्यक्ष राहुल मिश्र, मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने खादी ग्रामोद्योग के रिकार्ड सवा लाख करोड़ रुपए के विक्री की सराहना किया। किसान,कुटीर उद्योग औषधियों के पौधों की चर्चा करते हुए कहा कि इनकी लोकल उत्पाद की खरीददारी से स्थानीय उत्पादकों को लाभ मिलता है। पर्यटन,तीर्थाटन पर जाने वाले लोगों से लोकल उत्पाद खरीदने का आवाहन किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने दीपावली पर देश में निर्मित मिट्टी के खिलौने,दीपावली के दिए खरीदने का आवाहन किया। यू पी आई के माध्यम से भुगतान पर जोर दिया।लोकल उत्पाद से दीपावली मनाएं और कारीगरों की दीपावली को शानदार बनाएं।त्योहारों में लोकल फार ओकल को महत्व दें। 31अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ पर देश की कोने कोने से एकत्र अमृत कलश की मिट्टी से अमृत वाटिका जैसा बड़ा कार्यक्रम होगा और आजादी का अमृत महोत्सव का समापन भी उसी दिन हो जायेगा। कहा कि देश की रियासतों को एक करने में सरदार पटेल की भूमिका अहम रही है।

        विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने वीरसिंहपुर सरैया बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात जन जन की भावनाओं से समावेशी ओजस्वी एवम प्रेरणादाई रहा है जिसमें उन्होंने देश के लोगों के हुनर की चर्चा के साथ देश के महापुरुषों की जयंती पर नमन  किया।

         मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,नंद कुमार तिवारी राना आदि ने सुना।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments